चांदी पर Kiyosaki की वॉर्निंग ! ‘₹6 लाख किलो तक जाएगा भाव, लेकिन खरीदारी…
चांदी (Silver) साल 2025 में सबसे ज्यादा चढ़कर अपने निवेशकों को मालामाल करने वाली धातु साबित हुई है और तमाम अनुमानों पर गौर करें तो अगले साल 2026 में भी इसकी रफ्तार तेज रह सकती है. इस बीच मशहूर किताब रिच डैड-पुअर डैड के लेखर Robert Kiyosaki ने चांदी को लेकर चेतावनी देते हुए निवेशकों को बड़ी सलाह दी है.कियोसाकी ने चांदी को नया टारगेट देते हुए कहा कि, ‘मेरा मानना है कि चांदी 2026 में 100 डॉलर से ऊपर जाएगी, शायद 200 डॉलर प्रति औंस (यानी करीब 6 लाख रुपये किलो) तक भी पहुंचेगी. लेकिन मेरे पिता की सीख याद रखें कि मुनाफा खरीदते समय होता है, बेचते समय नहीं.’ समझदार निवेशकों के लिए धैर्य सबसे जरूरी है, अपना ख्याल रखें.




