IndiGo को भारी पड़ी गलती ! कैंसिल फ्लाइट्स से परेशान यात्रियों को 5 अरब रुपये से ज्यादा का मुआवजा देगी एयरलाइन
देश की सबसे बड़ी बजट एयरलाइन इंडिगो को पिछले हफ्ते हुई भारी फ्लाइट कैंसिलेशन की वजह से अब बड़ा आर्थिक झटका लगने वाला है. कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि यात्रियों को मुआवजा देने मे उसे कुल मिलाकर 5 अरब रुपये से ज्यादा की रकम चुकानी पड़ सकती है. यह मुआवजा उन यात्रियों को दिया जाएगा, जो अचानक फ्लाइट रद्द होने की वजह से एयरपोर्ट पर फंस गए थे या जिनकी यात्रा योजनाएं पूरी तरह से बिगड गई थी।




