रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर दिल्ली में दर्ज हुई देश की पहली FIR
दिल्ली में रहते हुए अगर आप रॉन्ग साइड ड्राइविंग करते हैं, तो अब जरा सावधान हो जाएं। दिल्ली में रॉन्ग साइड ड्राइविंग को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। अब गंभीर मामलों में सीधे FIR दर्ज की जा रही है।दिल्ली रॉन्ग साइड ड्राइविंग करने पर FIR दर्ज की गई है। ये देश में इस तरह का पहला मामला है, जहां इस उल्लंघन पर आपराधिक कार्रवाई शुरू हुई। पहले केवल चालान काटा जाता था, लेकिन अब जान को खतरा पैदा करने वाले मामलों में कानूनी एक्शन लिया जा रहा है।3 जनवरी को दिल्ली कैंट थाना क्षेत्र में रॉन्ग साइड ड्राइविंग का पहला मामला दर्ज हुआ। घटना शाम करीब 4:45 बजे हनुमान मंदिर रेड लाइट के पास हुई। एक चार पहिया वाहन को तेज रफ्तार से गलत दिशा में चलाते पाया गया, जिससे सामने से आ रहे वाहनों की जान को खतरा हुआ।आरोपी की पहचान अमन के रूप में हुई, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर का रहने वाला है और वर्तमान में दिल्ली के कुसुमपुर पहाड़ी क्षेत्र में रहता है। ASI सुनील कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया।




