यूपी में TET से डरे 2 टीचर ने जान दी: उम्र50 और 49 साल; बेटे बोले-एग्जाम को लेकर परेशान थे
यूपी के टीचर्स में TET एग्जाम का खौफ बढ़ता जा रहा है। शनिवार को हमीरपुर में 52 साल के एक सरकारी टीचर ने सुसाइड कर लिया। इससे पहले सोमवार को महोबा में 49 साल के टीचर ने फंदे पर लटककर जान दी थी।दोनों टीचर के परिवारों ने दावा किया कि जब से टीईटी एग्जाम की अनिवार्यता का सुप्रीम कोर्ट से आदेश आया, तब से परेशान थे। एग्जाम के प्रेशर में आकर जान दी है।यानी, यूपी में 5 दिन में TET के डर से 2 टीचर ने फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। दोनों ही मामलों में टीचर की उम्र 49-52 के बीच रही है। हालांकि, दोनों मामलों में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।




