हॉन्गकॉन्ग में लगी आग से अब तक 128 की मौतः 200 से ज्यादा लापता, 76 घायल; क्रिमिनल एंगल से जांच शुरू, 8 गिरफ्तार
हॉन्गकॉन्ग के ‘ताइ पो’ जिले के रिहायशी कॉम्प्लेक्स में बुधवार को लगी आग से अब तक 128 लोगों की मौत हो गई, जबकि 200 से ज्यादा लापता है। इस हादसे में 76 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर है। अधिकारियों का कहना है कि हताहतों की संख्या और बढ़ सकती है।सरकार ने इस हादसे की क्रिमिनल जांच शुरू कर दी है। मामले में पुलिस ने अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने नियमों के मुताबिक सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया, जिससे यह हादसा हुआ।कॉम्प्लेक्स में जुलाई 2024 से कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। अधिकारियों का कहना है कि स्टायरोफोम जैसी ज्वलनशील सामग्री और बाहर लगी जाली के कारण आग तेजी से फैली। इसी वजह से फ्लैट्स और गलियारों में आग फैल गई।




