दिल्ली में आंधी के साथ तेज बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
दिल्ली में अचानक मौसम ने करवट ली है और आंधी के साथ तेज बारिश शुरू हो गई है। ऐसे में जहांं लोगों को गर्मी से राहत मिली है वहीं इस बीच मौसम विभाग ने आज आंधी तूफान की और बारिश की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि मौसम विभाग ने आज दोपहर के समय बिजली के साथ तूफान, हल्की से मध्यम वर्षा, 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से हवा के साथ तूफान की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार शाम के समय भी आंधी तूफान के साथ बारिश हो सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने आज दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट और एनसीआर के अन्य इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।




