News

लड़की को जडे थप्पड़, चेहरे पर थूका फिर गले में तख्ती डालकर पहुंचा थाने

कानपुर में 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है. यह पूरा मामला किदवई नगर थाना क्षेत्र का है, जहां आरोपी यश कुमार ने छात्रा को कोचिंग जाते समय रास्ते में रोक लिया, विरोध करने पर उसने छात्रा के साथ मारपीट की, तीन थप्पड़ मारे और यहां तक कि उसके चेहरे पर थूक दिया.आरोपी ने छात्रा को जबरन अपनी गाड़ी में बैठाने की कोशिश की, लेकिन छात्रा के विरोध और कोचिंग साथियों के पहुंचने पर वह धमकी देकर भाग गया. पीड़िता की मां ने पहले थाने में शिकायत की लेकिन कार्रवाई न होने पर वह अपनी बेटी को लेकर संयुक्त पुलिस आयुक्त आशुतोष कुमार के पास पहुंची. उनके निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की सख्ती देखकर आरोपी यश कुमार गले में तख्ती डालकर थाने पहुंचा, जिसमें लिखा था कि ‘मुझे माफ कर दीजिए, आज से हर लड़की को अपनी मां-बहन समझेंगा।

https://www.instagram.com/reel/DOnzWFmjHeg/?igsh=MTVzd2s0dm82emNzZg==

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना