News

ग्वालियर के स्पा सेंटर में होता था जिस्म का सौदा,3 हजार रुपए लगती थी लड़कियों की बोली; पढ़ें पूरा मामला

ग्वालियर के स्पा सेंटर में होता था जिस्म का सौदा,3 हजार रुपए लगती थी लड़कियों की बोली; पढ़ें पूरा मामला

ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र स्थित गोविंदपुरी रोड पर रेड माउंटेन नामक स्पा सेंटर में देह व्यापार का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि उन्हें गुप्त रुप से जानकारी मिली थी, जिसके बाद उन्होंने स्पा सेंटर पर छापा मारा, बता दें कि पुलिस को भारी मात्रा में शक्ति वर्धक गोलियां और कई तरह की आपत्तिजनक सामग्री मिली हैं। बताया गया कि इस स्पा सेंटर पर लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी। फिलहाल पुलिस ने सेंटर को सील कर दिया है और संचालकों से पूछताछ जारी है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया जाएगा और मामले में लिप्त आरोपियों को कड़ी सजा मिलेगी।

जांच के दौरान होटल के मैनेजर ने बताया कि स्पा सेंटर में एंट्री फीस एक हजार रुपए है। जब कोई कस्टमर लड़की की मांग करता था तो उससे दो हजार रुपए और लिए जाते थे। तीन हजार रुपए में लड़कियों की डील होती थी,जिसमें 1500 रुपए मैनेजर लेता था और 1500 रुपए उस युवती को मिलते थे जिसकी डील हुई है।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना