गर्मी को भगाए मिनटों में, ट्राई करें ये सात ड्रिंक्स; टेस्ट के साथ- साथ हेल्थ को मिलेंगे गजब के फायदे
गर्मियों का मौसम शुरू होते ही सनबर्न से लेकर शरीर को तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ता है। गर्मियों में हाइड्रेशन जरूरी है, इस आर्टिकल में हम आपको मार्केट ड्रिंक्स नहीं बल्कि घर में मिनटों में बनने वाली ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे। जो आपके शरीर को तरोताजा रखने के साथ- साथ आपको लू और पेट की समस्याओं से भी बचाएंगी।

समर ड्रिंक्स
नींबू पानी: विटामिन C से भरपूर, ताजगी और ऊर्जा का बेहतरीन स्रोत।
आम पन्ना: कच्चे आम से बना, गर्मी से राहत और पाचन में सहायक।
छाछ: प्रोबायोटिक्स से भरपूर, गर्मी में शीतलता और पाचन के लिए उत्तम।
बेल का शरबत: पेट के लिए ठंडक प्रदान करता है, गर्मी में लू से बचाव।

तरबूज का जूस: हाइड्रेटिंग, विटामिन A और C से समृद्ध, गर्मी में वरदान।
सत्तू का शरबत: प्रोटीन से भरपूर, गर्मी में ऊर्जा और ठंडक देने वाला।
जलजीरा: पाचन क्रिया को बेहतर बनाने वाला, गर्मी में राहत देने वाला पेय।




