GST Council Meeting पहला दिनः 5% 18% के टैक्स स्लैब को मंजूरी, GOM की सभी सिफारिशों पर मुहर; पहले दिन क्या-क्या हुआ?
GST Coincil Meeting Update : दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में बुधवार को जीएसटी काउंसिल की महाबैठक चली, जो रात 9 बजे खत्म हुई। मीटिंग सुबह 11 बजे शुरू हुई थी। यानी मीटिंग 10 घंटे से तक चली। मीटिंग में 5% और 18% के दोहरे जीएसटी स्लैब को मंजूरी दी गई। साथ ही, काउंसिल ने 12% और 28% के स्लैब का पूरी तरह हटा दिया। अब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी।




