पूर्व BJP प्रवक्ता बनीं हाई कोर्ट की जज विपक्ष ने कहा- न्याय कैसे मिलेगा
BJP की पूर्व प्रवक्ता आरती अरुण साठे की बॉम्बे हाई कोर्ट में जज के रूप में नियुक्ति को लेकर बड़ा विवाद छिड़ा हुआ है.. इसके लेकर विपक्ष ने बीजेपी पर निशाना साधा है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 28 जुलाई को आरती साठे को बॉम्बे हाई कोर्ट का जज नियुक्त करने की घोषणा की थी। विपक्ष ने आरती साठे की नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए कहा है, “क्या राजनीतिक मामले ऐसे जजों के पास जाने से न्याय मिलेगा? जबकि बीजेपी ने कहा कि साठे ने पिछले साल पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।




