कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे पर की गई ताबड़तोड़ फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली ज़िम्मेदारी
कॉमेडियन स्टार कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैप्स कैफे पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है। कैफे पर कुछ ही महीनों में तीसरी बार गोलीबारी हुई है। ऑनलाइन सामने आए वीडियो में हमलावर कैफे पर कई राउंड फायरिंग करता हुआ नज़र आ रहा है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर इस हमले की ज़िम्मेदारी ली है।




