FASTag Annual Pass: यूपी की इन चार एक्सप्रेसवे पर नहीं चलेगा फास्टैग वार्षिक पास, जानें वजह
15 अगस्त 2025 से देशभर में FASTag (फास्टैग) वार्षिक पास लागू हो गया है। यह योजना लोगों को सस्ती और आसान यात्रा का विकल्प देती है। लेकिन उत्तर प्रदेश के यात्रियो ं के लिए एक अहम बात जानना जरूरी है। यह पास राज्य की कुछ बड़ी एक्सप्रेसवे पर मान्य नही ं होगा।
यह पास राष्ट्रीय राजमार्गों पर तो काम करेगा, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित एक्सप्रेसवे पर यह लागू नहीं होगा। यानी इन चार मार्गों पर यात्रियों को सामान्य टोल ही देना होगा:
1. यमुना एक्सप्रेसवे
2. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे
3. बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे
4. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे
क्योंकि ये सभी राज्य सरकार के अधीन आते हैं। इसलिए यहां वार्षिक पास की छूट लागू नहीं होगी और सामान्य फास्टैग खाते से ही टोल कटेगा।




