रात में घर से बाहर न निकलें… हैदराबाद में पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
हैदराबाद में बढ़ती अपराध की घटनाओं ने शहर की रफ्तार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीते दो हफ्तों में अलग-अलग इलाकों से 9 हत्याओं की खबरों के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। हालात को काबू में रखने के लिए पुलिस ने 40 सदस्यीय विशेष टीम बनाई है, जो संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त कर रही है और संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है।पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि बिना जरूरत देर रात घर से बाहर न निकलें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। हालिया घटनाओं ने कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है, लेकिन पुलिस का कहना है कि सुरक्षा मजबूत की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।




