विवादों में आई बर्खास्त IAS पूजा खेडकर की मां, घर से बरामद हुआ लापता ट्रक ड्राइवर
साल 2023 में फर्जी तरीके यूपीएससी की परीक्षा में धांधली कर AS बननेवाली पूजा खेडकर को केंद्र सरकार ने नौकरी से निकाल दिया था. अब पूजा खेडकर और उनकी मां मनोरमा खेडकर एक बार फिर से विवादों में घिरती हुईं दिखाई दे रही हैं. मां-बेटी के खिलाफ एक नया मामला सामने आया है. इन दोनों पर आरोप है कि उन्होंने एक ट्रक ड्राइवर को किडनैप कर उसे अपने पुणे वाले घर में छिपाकर रखा था. यह ड्राइवर ट्रक से एक्सीडेंट करने के बाद गायब हो गया था. इस ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने पूजा खेडकर के पुणे वाले घर से बरामद कर लिया है. इस घटना को लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. जानकारी के अनुसार, 13 सितंबर 2025 की शाम करीब 7 बजे, मुलुंड से ऐरोली मार्ग पर ऐरोली क्षेत्र के एक सिग्नल पर घटना घटी. तुर्भे एमआईडीसी, नवी मुंबई निवासी 22 वर्षीय प्रहलाद कुमार अपना मिक्सर ट्रक चला रहे थे. तभी कार संख्या MH 12RT 5000 ने उनके ट्रक को टक्कर मार दी. आरोप है कि इसके बाद कार में सवार दो लोगों ने प्रहलाद कुमार को जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया और उनका अपहरण कर लिया. पीड़ित की शिकायत पर रबाले पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है




