डायरेक्टर साजिद खान का हुआ एक्सीडेंट, करवानी पड़ी सर्जरी, जानें क्या है पूरा मामला
बॉलीवुड डायरेक्टर और रियलिटी शो बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट रह चुके साजिद खान एक हादसे का शिकार हो गए. जानकारी के मुताबिक वो अपने प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे थे, इस वक्त ये एक्सीडेंट हुआ. इस हादसे में उनेक पैर पर चोट लगी और उनका पैर फैक्चर हो गया.
फिल्ममेकर साजिद खान को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. वहीं उनकी बहन डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान हेल्थ अपडेट शेयर किया है साथ ही भरोसा दिलाया कि वह ठीक हैं. हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक साजिद एकता कपूर द्वारा प्रोड्यूस किए जा रहे एक प्रोजेक्ट के लिए शूटिंग कर रहे थे. उन्हें चोट लगी जिससे उनका पैर फैक्चर हो गया. डायरेक्टर की तुरंत सर्जरी हुई और अब वह ठीक हो रहे हैं, उनकी बहन और जानी-मानी डायरेक्टर- कोरियोग्राफर फराह ने बताया, ‘सर्जरी पूरी हो गई है, और अब वह बिल्कुल ठीक हैं.




