Delhi News: तिगड़ी एक्सटेंशन में चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, तीन की मौत और दो घायल
तिगड़ी एक्सटेंशन इलाके में शनिवार शाम भूतल पर स्थित फुटवेयर की दुकान में लग गई। आग तीन मंजिला इमारत में फैल गई। घटना में इमारत में मौजूद तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं दो महिला झुलस गई। एक मृतक की शिनाख्त मकान मालिक सतेंद्र के रूप में हुई है। वहीं दो मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।




