दिल्ली ब्लास्ट केस की आतंकी डॉ शाहीन कानपुर के कैंट एरिया में रेकी करती CCTV में दिखी
डॉ शाहीन और डॉ आरिफ ने कानपुर से 2 सेकेंड हैंड कार खरीदी थीं। दोनों ही कार एक ही एजेंट से खरीदी गई हैं। IB अधिकारी कार बेचने वाले एजेंट को गिरफ्तार कर दिल्ली ले गए हैं।डॉ शाहीन और डॉ आरिफ के साथ 3 अन्य डॉक्टर UP में बड़ी वारदात को अंजाम देने का प्लान बना चुके थे। कानपुर, अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी और लखनऊ के सफेदपोश टेररिस्ट के टारगेट पर थे। इसकी पुख्ता जानकारी पड़ताल कर रही सुरक्षा एजेंसियो को मिलीं है।




