इसी ज़मीन पर हो दाह संस्कार’ … और फिर दंपति ने 2 मासूम बच्चों के साथ दे दी जान
सुसाइड नोट में लिखा ‘इसी ज़मीन पर हो मेरा दाह संस्कार’ … और फिर पति-पत्नी ने 2 मासूम बच्चों के साथ पानी की टंकी में कूदकर की सामूहिक आत्महत्या, सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस जांच मे जुटी है. राजस्थान के बाड़मेर में पारिवारिक कलह और जमीन के विवाद को लेकर पति-पत्नी ने दो मासूम बच्चों के साथ जान दे दी.पुलिस को मृतक के हाथों लिखा एक सुसाइड नोट मिला है. जिसमें उसने भाई, भाभी और मां पर प्रताड़ना के आरोप लगाए है और इसी ज़मीन में दाह संस्कार करवाने की इच्छा जताई है. ससुराल पक्ष की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जांच के आधार पर पुलिस दोषियों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई करेगी.




