News

CM ने निभाया वादा क्रांति गौड़ के पिता की 13 साल बाद बहाल हुई नौकरी

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मध्य प्रदेश की गौरव और इंटरनेशनल महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ से किया वादा पूरा कर दिया है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर क्रांति के पिता मुन्ना सिंह की नौकरी बहाल कर दी गई है. इस फैसले के बाद क्रिकेटर क्रांति गौड का अपने पिता को वर्दी में देखने का सपना सच हो गया है.हाल ही में महिला वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद आयोजित सम्मान समारोह के दौरान सीएम मोहन यादव ने खिलाड़ियों से संवाद किया था. इसी दौरान क्रांति गौड ने अपने पिता की लंबित विभागीय जांच और निलंबन का मुद्दा उठाया था. उन्होंने उसी समय आश्वासन दिया था कि वे इस मामले का न्यायोचित समाधान निकालेंगे.पुलिस मुख्यालय ने 5 जनवरी 2026 को मुन्ना सिंह को दोबारा सेवा में बहाल कर दिया गया है. मुन्ना सिंह मध्यप्रदेश पुलिस में कांस्टेबल थे. साल 2012 में चुनावी ड्यूटी के दौरान कथित लापरवाही के कारण निलंबित कर दिए गए थे. बीते 13 साल से लंबित यह मामला अब मुख्यमंत्री की पहल से सकारात्मक समाधान तक पहुंचा है.सरकार के इस फैसले से गौड़ परिवार को न केवल आर्थिक और सामाजिक संबल मिला है, बल्कि क्रांति गौड का वह सपना भी साकार हुआ है, जिसमें वे अपने पिता को सम्मानपूर्वक पुलिस वर्दी में सेवानिवृत्त होते देखना चाहती थी।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना