News

उत्तराखंड के चमोली में आधी रात बादल फटने से थराली गांव में तबाही, सामने आईं तस्वीरें

उत्तराखंड में एक बार फिर बादल फटा है. उत्तरकाशी के धराली के बाद अब चमोली में तबाही आई है. चमोली के थराली में आधी रात को अचानक बादल फटा. थराली में बादल फटने से बड़ी तबाही के संकेत मिल रहे हैं. कई घर मलबे में दब गए हैं. सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई है और हर तरफ हाहाकार है. दरअसल, चमोली के थराली गांव में आधी रात को अचानक बादल फटा. डर के मारे लोग नींद से जाग उठे. जब तक वो कुछ समझते, तब तक उनके दरवाजे पर तबाही दस्तक दे चुकी थी. आनन-फानन में लोग अपने घरों से निकलकर सुरक्षित जगह की ओर भागने लगे.बताया गया कि आधी रात करीब 1 बजे थराली में बादल फटा. चमोली के थराली में बादल फटने की वजह से कई घरों में मलबा घुस गया है. या यूं कहिए कि कई घर मलबे के ढेर में तब्दील हो चुके हैं. अभी तक दो लोगों के लापता होने की खबर है. फिलहाल, प्रशासन, एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है. राहत की बात है कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना