News

चमत्कार: भीषण हादसे में विमान के लोहे गल गए, लेकिन भगवद गीता को खरोंच भी नहीं

अहमदाबाद हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। आपको बता दें कि 12 जून की दोपहर एयर इंडिया के विमान के भीषण क्रैश की घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन अब लगभग समाप्त हो चुका है। हादसे के वक्त विमान में लगभग 242 लोग सवार थे, इस हादसे में 241 यात्रियों की जान चली गई, जिनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल थे। इस भीषण हादसे में फ्लाइट में सवार सिर्फ एक यात्री की जान बची है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान साफ देखा जा सकता था कि धमाके बाद आग की लपटों ने विमान और आसपास की चीजों को किस कदर नुकसान पहुंचाया है।

रेस्क्यू टीम को एक भगवद गीता मिली। कोई यात्री इस पवित्र ग्रंथ को अपने साथ रखकर अहमदाबाद से लंदन की यात्रा कर रहा हो। जहां सभी सामान जलकर राख हो चुके थे, वहीं भगवद गीता पूरी तरह सुरक्षित मिली। वहां मौजूद लोग इसे किसी चमत्कार की तरह देख रहे हैं।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना