News

कांग्रेस IT सेल पर केस दर्ज PM मोदी की मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां हीराबेन मोदी की छवि बिगाड़ने वाले एक डीपफेक वीडियो को लेकर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. बीजेपी की शिकायत पर कांग्रेस और कांग्रेस आईटी सेल के खिलाफ नॉर्थ एवेन्यू थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. यह शिकायत बीजेपी दिल्ली चुनाव प्रकोष्ठ के संयोजक संकित गुप्ता ने दी थी.

उन्होंने आरोप लगाया कि 10 सितंबर 2025 को शाम 6:12 बजे कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल INC बिहार से प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर एक एआई जनरेटेड फर्जी वीडियो जारी किया गया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी और उनकी मां की छवि को अपमानजनक तरीके से दिखाया गयाथा.भारतीय जनता पार्टी ने अपनी शिकायत में कहा कि यह वीडियो सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने के लिए ही नहीं, बलि एक महिला की गरिमा और मातृत्व का भी घोर अपमान है. बीजेपी ने इसे राजनीति की सीमा से बाहर जाकर किसी के व्यक्तिगत जीवन और उसके परिवार पर हमला करार दिया है.

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना