कार्बाइड गन’ ने छीन लीं सैकड़ो बच्चों की आंखों की रोशनी
पूरे देश में ‘कार्बाइड गन’ का खतरनाक नया ट्रेंड मासूमों की आंखों की रोशनी छीन रहा है, इसे ‘देसी पटाखा गन’ या ‘जुगाड़ी बम’ नाम दिया जा रहा है, वह बच्चों के लिए खतरनाक खिलौना साबित हो रहा है। MP UP और बिहार सहित कई राज्यों में इस अवैध और खतरनाक जुगाड़ के कारण बच्चों की आँखों में गंभीर चोटें आई हैं।




