कैंसर की वैक्सीन अब तैयार, रूस में सभी मरीजों के लिए होगी फ्री
रूस के वैज्ञानिकों ने कैंसर वैक्सीन को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उनका बनाया टीका अब इस्तेमाल के लिए तैयार है। रूस की FMBA ने घोषणा की है कि रूसी एंटरोमिक्स कैंसर वैक्सीन अब उपयोग के लिए तैयार है,रूसी मीडिया आउटलेट स्युतिन ने FMBA प्रमुख वेरोनिका स्क्वोर्तसोवा के हवाले से कहा कि mRNA आधारित वैक्सीन ने प्रीक्लिनिकल परीक्षणों में सफलता हासिल की है। पिछले 3 सालों में टीके की सुरक्षा और उच्च प्रभावशीलता का प्रदर्शन हुआ है।




