पाकिस्तान में क्रिकेट मैच के दौरान स्टेडियम में ब्लास्ट, एक की मौत
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक क्रिकेट मैच के दौरान बम ब्लास्ट हो गया. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं. यह विस्फोट बाजौर जिले की खार तहसील के कौसर क्रिकेट मैदान में हुआ. पुलिस ने भी इस धमाके की पुष्टि की है. अधिकारियों का कहना है कि विस्फोट आईईडी के जरिए किया गया था.




