दिल्ली मेट्रो से अब डायरेक्ट बुक हो जाएगी बाइक टैक्सी और कैब
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) यात्रियों के सफर को और भी आसान बनाने के लिए एक बड़ी पहल करने जा रहा है. 31 जनवरी 2026 से दिल्ली के 10 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर ‘इंटीग्रेटेड लास्ट-माइल कनेक्टिविटी’ सेवा शुरू की जाएगी. इस सुविधा के तहत यात्री मेट्रो से उतरते ही ऐप के जरिए एक क्लिक पर बाइक टैक्सी, ऑटो रिक्शा और कैब बुक कर सकेंगे, जिससे स्टेशन के बाहर वाहनों के इंतज़ार में लगने वाला समय बचेगा.DMRC ने इस सेवा के लिए ‘सहकार टैक्सी को-ऑपरेटिव लिमिटेड’ (STCL) के साथ एक समझौता (MoU) किया है, जो ‘भारत टैक्सी’ नाम से मोबाइल ऐप सचालित करती है. इस योजना की खास बात यह है कि ‘भारत टैक्सी’ ऐप को दिल्ली मेट्रो के आधिकारिक ‘Sarthi’ ऐप के साथ जोड़ दिया जाएगा. इससे यात्री अपने पूरे सफर की प्लानिंग और बुकिंग एक ही प्लेटफॉर्म पर कर सकेगे, जिससे यात्रा का अनुभव काफी सुगम हो जाएगा.




