गाज़ा पर बड़ी खबर : इज़रायल के सुरक्षा मंत्रिमंडल ने गाज़ा पर कब्जा करने की योजना को दी मंजूरी
हमास से जारी जंग के बीच इजरायल ने एक बहुत बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने बताया है कि इजरायली सुरक्षा मंत्रिमंडल ने गाज़ा शहर पर कब्ज़ा करने की योजना को मंजूरी दे दी है। बयान के अनुसार, आईडीएफ गाज़ा शहर पर नियंत्रण करेगा और लड़ाई के क्षेत्र से बाहर नागरिकों को मानवीय सहायता प्रदान करेगा।




