महिला सुरक्षा में बेंगलुरु – चेन्नई देश के सबसे बेहतर शहर : रिपोर्ट
बेंगलुरु और चेन्नई देश के सबसे बेहतर शहर महिलाओं की सुरक्षा के मामले में बने हुए हैं। वर्क प्लेस कल्चर कंसल्टिंग फर्म अवतार ग्रुप की रिपोर्ट ‘टॉप सिटीज फॉर वीमेन इन इंडिया (TCWI) के चौथे संस्करण में यह जानकारी सामने आई है। पुणे, हैदराबाद और मुंबई टॉप-5 में शामिल रहे।, गुरुग्राम ने बड़ी इम्प्रूवमेंट दिखाई और 2024 के मुकाबले रैंकिंग बेहतर की।




