Asia Cup 2025: पाकिस्तान टीम का बॉयकॉट प्लान हुआ फेल, UAE के खिलाफ खेलेगी करो या मरो का मुकाबला
एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान केबीच हुए मुकाबले में जबसे टीम इंडिया ने मैच जीतने के बाद पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया उसके बाद से पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों और उनके बोर्ड का रोना चालू है, जिसमें उन्होंने पहले जहां मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को टूर्नामेंट से हटाने के लिए आईसीसी को लेटर लिखा तो वहीं यूएई के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार करने की भी धमकी दी थी। अब पाकिस्तान टीम और पीसीबी का बॉयकॉट करने का ये प्लान पूरी तरह से फेल हो गया है, जिसमें वह अब यूएई के खिलाफ होने वाले मुकाबले में खेलने के लिए राजी हो गए हैं।




