दिल्ली ब्लास्ट के बाद उत्तर प्रदेश और मुम्बई में भी अलर्ट
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास ब्लास्ट ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर ला दिया है. इस धमाके में 8 लोगों की मौत हो गई. कई लोगों के घायल होने की सूचना है. एनआईए की टीम जांच में जुट गई है. जम्मू-कश्मीर से लेकर फरीदाबाद तक ‘डॉक्टरों के भेष’ में छिपे आतंक के नेटवर्क का खुलासा हुआ है।
दिल्ली के दिल दहला देने वाले धमाके के बाद पूरे देश में खुफिया एजेंसियों की नींद उड गई है. सोमवार की शाम लाल किले के पास एक कार में हाई इंटेसिटी ब्लास्ट के बाद आसपास के वाहनों में आग लग गई. इस धमाके में आठ लोगों की मौत हो गई है. चश्मदीदों के मुताबिक धमाका बहुत तेज था. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं.




