मुंबई में 15-20 बच्चों को बंधक बनाने वाला पकड़ा गया, ऑडिशन के नाम पर बुलाकर किया था किडनैप
मुंबई में गुरुवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां दिन दहाडे बच्चों को बंधक बनाने का मामला दर्ज हुआ. यह घटना आर ए स्टूडियो में हुई, जहां पहली मंजिल पर एक्टिंग क्लासेस चलती हैं. बताया जा रहा है कि सुबह करीब 100 बच्चे यहां ऑडिशन के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान स्टूडियो में काम करने वाले और यूट्यूब चैनल चलाने वाले रोहित ने 15 से 20 बच्चों को बंधक बना लिया.
जानकारी के मुताबिक पिछले चार से पांच दिनों से वह यहां ऑडिशन करवा रहा था. आज उसने करीब 80 बच्चों को वापस भेज दिया, लेकिन बाकी बच्चों को कमरे में बंद कर लिया. बच्चे खिड़कियों से बाहर झांकते नजर आए, जिसके बाद आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई.
सूचना मिलते ही पुलिस की भारी फोर्स मौके पर पहुंच गई. पुलिस स्टूडियो को चारों तरफ से घेरकर बैठे आरोपी की पहचान और मंशा जानने की कोशिश कर रही है. अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि आरोपी की मांग क्या है.




