अयोध्या में नॉनवेज की डिलीवरी पर रोक
अयोध्या (यूपी) में राम मंदिर और पंचकोशी परिक्रमा मार्ग के आसपास नॉनवेज की बिक्री और ऑनलाइन डिलीवरी पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। सहायक खाद्य आयुक्त मानिक चंद्र सिंह ने बताया कि होटल, होम स्टे और ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।




