कानपुर IIT के बीटेक छात्र ने किया सुसाइड हाथ की नसें काट फंदे पर लटका, मांगी माफी
कानपुर IIT में बीटेक स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। उसने पहले हाथ की नसें काटीं, फिर हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटक गया। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था- Sorry Everyone…। बायोलॉजिकल साइंस से बीटेक 4th ईयर के छात्र जय सिंह मीणा (26) राजस्थान के अजमेर के रहने वाले थे। जय सिंह हास्टल के ब्लाक-2 के कमरा नंबर 148 में रहते थे। सोमवार को वह परिजनों का फोन नहीं उठा रहे उनकी सूचना पर दोस्त हॉस्टल पहुंचे। काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। छात्रों ने खिड़की से झांक कर देखा, तो शव फंदे पर लटक रहा था। तुरंत प्रबंधन और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। कल्याणपुर पुलिस कमरे का दरवाजा तोड़ कर अंदर पहुंची। छात्र के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। परिजन मंगलवार को कानपुर पहुंचेंगे, इसके बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।




