News

Ola-Uber को टक्कर !1 जनवरी से बुक कर पाएंगे Bharat Taxi से सस्ती राइड

दिल्ली में रहने वाले लोगों और हजारों टैक्सी ड्राइवरों के लिए बड़ी खुशखबरी है, सरकार कुछ ऐसा करने जा रही है जिससे न केवल आम जनता को आराम मिलेगा बल्कि कैब चलाने वाले ड्राइवर्स को भी फायदा होगा. 1 जनवरी से देश की राजधानी दिल्ली में केंद्र सरकार की ओर से टैक्सी सेवा Bharat Taxi की सर्विस शुरू होने वाली है. एक ओर जहां सरकार की इस सर्विस से यात्रियों को एक नया और सस्ता विकल्प मिलेगा तो वहीं दूसरी ओर Ola, Uber और Rapido जैसी बड़ी और निजी टैक्सी एग्रीगेटर कंपनियों के लिए ये एक बड़ी चुनौती हो सकती है.1 जनवरी 2026 यानी नए साल से आप लोग फोन में Bharat Taxi App को डाउनलोड कर आसानी से राइड बुक कर पाएंगे. सरकार द्वारा इस सर्विस को शुरू करने का मकसद देश के सबसे बडे मेट्रो शहरों में यातायात को सुगम और किफायती बनाना है. दिल्ली के बाद, इस सरकारी टैक्सी सेवा को गुजरात के राजकोट शहर में भी आम जनता के लिए शुरू किया जा रहा है।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना