सिगरेट-गुटखा पान मसाला पर बढ़ेगा टैक्स ! सरकार ला रही नया ‘हेल्थ सिक्योरिटी- नेशनल सिक्योरिटी सेस’ बिल
Tobacco Compensation Cess: सरकार तंबाकू से जुडे प्रोडक्ट्स जैसे सिगरेट, पान मसाला और गुटखा पर टैक्स का बोझ बढ़ाने की तैयारी में है. इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि GST व्यवस्था के तहत लगाया जाने वाला मुआवजा सेस जल्द ही समाप्त होने वाला है. सरकार चाहती है कि इसके हटने के बाद इन उत्पादों पर कुल टैक्स कम न हो जाए, इसलिए एक नया सेस लाने की योजना बनाई गई है.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को संसद में ‘हेल्थ सिक्योरिटी नेशनल सिक्योरिटी सेस बिल, 2025’ और साथ ही सेंट्रल एक्साइज एक्ट में संशोधन का प्रस्ताव पेश करेंगी. सरकार का मकसद है कि मुआवजा सेस की जगह एक नया सेस लगाया जाए ताकि तंबाकू प्रोडक्ट्स और पान मसाला पर टैक्स की कुल दर पहले जैसी ही बनी रहे. कैबिनेट ने हाल ही मेथ इन दोनों प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है. ईटी ने अपनी एक रिपोर्ट में अधिकारी के हवाले से छापा है कि, “सरकार इस बात को सुनिश्चित करना चाहती है कि मुआवजा सेस हटने के बाद तंबाकू प्रोडक्ट्स पर लगने वाला कुल टैक्स कम न हो।




