IND vs SA 1st Highlights: भारत ने रोमांचक मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराया, वनडे सीरीज में बनाई बढ़त
भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने रविवार को पहले वनडे में 17 रनों से जीत दर्ज की। दक्षिण अफ्रीका को आखिरी ओवर में 18 रन चाहिए थे लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने क्रॉर्बिन बॉश (51 गेंदों में 67) को आउट कर भारत का विजयी परचम फहरा दिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए मैथ्यू ब्रीट्जके (80 गेंदों में 72) ने सर्वाधिक रन बनाए। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने चार, हर्षित राणा ने तीन जबकि अर्शदीप ने दो शिका किए।350 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने दूसरे ओवर में ही दो विकेट गंवा दिए । रिकल्टन और डिकॉक खाता नहीं खोल सके। हर्षित ने दोनों बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। अर्शदीप सिंह ने एडन मार्करम को आउट किया। एडन सात रन ही बना सके। डी जॉर्जी ने 35 गेंद में 39 रन की पारी खेली।




