News

Delhi Blast News LIVE:दिल्ली ब्लास्ट में 13 की मौत, LNJP अस्पताल पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह

दिल्ली ब्लास्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, आज शाम करीब 7 बजे लाल किले के पास सुभाष मार्ग ट्रैफ़िक सिग्नल पर एक हुंडई 120 कार में विस्फोट हुआ. इस में कुछ पैदल यात्री घायल हो गए और कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिला है कि कुछ लोगों की जान चली गई है. विस्फोट की सूचना मिलने के 10 मिनट के भीतर दिल्ली क्राइम ब्रांच और दिल्ली स्पेशल ब्रांच की टीमे घटनास्थल पर पहुंच गईं.उन्होंने कहा, एनएसजी और एनआईए की टीमों ने एफएसएल के साथ मिलकर अब गहन जांच शुरू कर दी है. आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच के आदेश दिए गए हैं. मैंने दिल्ली के पुलिस आयुक्त और स्पेशल सेल प्रभारी से भी बात की है. दिल्ली के पुलिस आयुक्त और स्पेशल सेल प्रभारी घटनास्थल पर मौजूद हैं. अमित शाह ने कहा, हम सभी संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं. सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच करेंगे. मैं जल्द ही घटनास्थल पर जाऊंगा और तरंत अस्पताल भी जाऊँगा।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना