फ्लाइट टिकट कैंसिल करने पर अब नो टेंशन: DGCA का नया रूल लाया बंपर राहत, अब फ्री में बदलें टिकट
अगर आपने फ्लाइट टिकट बुक कर ली है और बाद में तारीख, नाम या किसी और डिटेल में गलती हो गई है, तो अब चिंता की कोई बात नहीं है. असल में DGCA यानी नागर विमानन महानिदेशालय ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नए रिफंड और बुकिंग सुधार रूल्स का ड्राफ्ट जारी किया हैय इन नियमो ं के तहत यात्रियों को अब कई बड़ी राहतें मिलने जा रही हैं, ये ना केवल टिकट कैंसिल करने की झंझट कम होगी, बल्कि रिफंड भी समय पर और बिना एक्स्ट्रा चार्ज के मिलेगा.




