पवन सिंह की बिहार चुनाव में एंट्री NDA की तरफ से चुनावी मैदान में आजमाएंगे किस्मत !
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और गायक पवन सिंह की बिहार विधानसभा चुनाव में एंट्री होने जा रही है. पवन सिंह अब राष्ट्रीय लोक मोर्चा में शामिल होने जा रहे हैं.जानकारी के मुताबिक, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में शामिल पवन सिंह को बिहार विधानसभा चुनाव में दो सीटें दी जाएंगी. साथ ही पार्टी की ओर से उन्हें राज्यसभा में भेजने का भी वादा किया गया है.




