News

“मेरा दिया होमवर्क किया..?” शुभांशु शुक्ला से पीएम मोदी ने किया सवाल…

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर एक्सियोम-4 मिशन की सफलता के बाद भारत लौटे इंडियन एयरफोर्स (IAF) के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आधिकारिक आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की, इस दौरान दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत भी हुई. प्रधानमंत्री मोदी ने हल्के फुल्के अंदाज में शुभांशु शुक्ला से पूछ लिया, “मेरा दिया होमवर्क किया या नहीं?”अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर पहुंचने वाले पहले भारतीय शुभांशु शुक्ला ने मुस्कुराते हुए प्रधानमंत्री के सवाल का जवाब दिया, “बहुत अच्छी प्रगति हुई है, सर” दरअसल ISS के लिए उड़ान भरने से पहले पीएम मोदी ने शुभांशु को अपने स्पेस मिशन से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी का रिकॉर्ड रखने के लिए कहा था, जिससे गगनयान मिशन में भारत को मदद मिल सके. ग्रुप कैप्टन शुक्ला ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने ऐतिहासिक मिशन के बारे में जानकारी दी और अंतरिक्ष में अपने अनुभव साझा किए.

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना