सीतापुर में पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड के दो शूटरों को STF ने मुठभेड में मार गिराया
यूपी में गुरुवार को एसटीएफ ने दो बड़ी मुठभेड में तीन अपराधियों को मार गिराया. पहला एनकाउंटर प्रयागराज में हुआ, जहां झारखंड के इनामी बदमाश आशीष रंजन को ढेर कर दिया गया. वहीं सीतापुर में हुई मुठभेड में पत्रकार हत्याकांड के दो हत्यारे मारे गए. सीतापुर में पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड के दो शूटरों को STF ने मुठभेड़ में मार गिराया. एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि STF और पुलिस को शूटरों की मूवमेंट की सूचना मिली थी। टीम पिसावा इलाके में चेकिंग कर रहे थे इसी दौरान दो शूटर बाइक से आए। टीम ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन शूटरों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों शूटरों को गोली लग गई। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया




