सदन चलाना सबकी जिम्मेदारी…. जानिए अखिलेश यादव पर क्यों भड़क गए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला
संसद के मॉनसून सत्र का आगाज हो चुका है। जैसी उम्मीद की जा रही थी सत्र शुरू होते ही लोकसभा में जमकर हंगामा देखने को मिला। सुबह 11 बजे जैसे ही राष्ट्रगान के बाद सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्ष ने शोर-शराबा शुरू कर दिया। इस दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि सदन चलाना सभी की जिम्मेदारी है। स्पीकर की अपील के बावजूद विपक्षी सांसदों की नारेबाजी जारी रही। इस दौरान स्पीकर बिरला ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को फटकार भी लगाई।




