गुजरात के जूनागढ में पत्नी को भूले केंद्रीय मंत्री शिवराजः रास्ते में याद आया तो काफिले के साथ लौटे
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह के साथ गुजरात के धार्मिक और सरकारी दौरे पर थे। इसी दौरान एक दिलचस्प वाकया हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें रात 8 बजे राजकोट से फ्लाइट पकड़नी थी, लेकिन खराब रास्ते के कारण वे जल्दी में थे। गिरनार दर्शन के बाद साधना सिंह प्रतीक्षालय में बैठी थीं, जबकि शिवराज सिंह 22 गाड़ियों के काफिले के साथ रवाना हो चुके थे।रास्ते में उन्हें अचानक ध्यान आया कि पत्नी साथ नहीं हैं। उन्होंने फौरन फोन किया और फिर काफिले को वापस मोड़ दिया। पत्नी को लेने के बाद ही वे दोबारा राजकोट के लिए निकले।




