नोएडा में ताबड़तोड़ एनकाउंटर… 48 घंटों में 12 बदमाश गिरफ़्तार
पिछले 48 घंटों में नोएडा पुलिस ने अलग-अलग मुठभेड़ों में 12 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. इन मुठभेड़ों के दौरान छह बदमाश घायल हो गए और उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बताया कि बदमाशों के पास से एक कार, बाइक, पिस्तौल, कारतूस, नकदी और अन्य सामान बरामद किया गया है न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इसी तरह, सेक्टर 39 थाने की एक टीम ने बुधवार देर रात एक मुठभेड़ के बाद सुमित उर्फ बिल्ला को गिरफ्तार किया. मुठभेड में बिल्ला के पैर में गोली लग गई. उसके साथ चार अन्य बदमाश प्रवीण उर्फ शूटर, कोविड, अनुपम उर्फ चिकना और शाहनवाज उर्फ नन्नू भी थे, जिन्होंने मुठभेड़ के दौरान मौके से भागने की कोशिश की. हालांकि, पुलिस ने पीछा करने के बाद उन्हें पकड़ लिया।




