टेक्सास में तबाही का सैलाब ! भीषण बाढ में अब तक 50 लोगों की मौत
अमेरिका के टेक्सास में तबाही का सैलाब आया है।भीषण बाढ में अब तक 50 लोगों की मौत, 27 लापताअमेरिका के दक्षिण मध्य क्षेत्र में स्थित टेक्सास राज्य केर काउंटी में भारी बारिश की वजह से आई फ्लैश फ्लड की वजह से हाहाकार मचा दिया है. इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं दर्जनों लोग घायल हैं, जिनमें कैंप के ली गईं 27 बच्चियां भी शामिल हैं. बडे स्तर पर प्रशासन द्वारा लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. अधिकारियों द्वारा अभी लापता लोगों की संख्या जारी नहीं की गई है.फ्लैश फ्लड की वजह से केर काउंटी में सैकड़ों पेड उखड गए, गाड़ियां पलट गईं और कई इमारत को भी नुक़सान पहुंचा है. चारों ओर कीचड़ ही कीचड दिख रहा है. रेस्क्यू में शामिल दलों को कीचड से भरे इलाकों में लगातार तलाश कर रहे हैं।




