लंबी उम्र के लिए अपनाए यह पांच टिप्स, बीमारियों से रहेंगे कोसो दूर
हेल्दी और लंबी उम्र की ख्वाईश हर किसी को होती है, हेल्दी और लॉन्ग लाइफ के लिए लोग तरह-तरह के नुस्खे अपनाते हैं। खासतौर पर देखा गया है और डॉक्टर्स का भी मानना है कि अगर आप अपने डेली रूटीन में कुछ हेल्दी बदलाव कर लें, तो ना सिर्फ बीमारियों से बच सकते हैं बल्कि लंबी लाइफ जी सकते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ टिप्स बताएंगे जिन्हें अपनाकर लंबा निरोगी जीवन जिया जा सकता है।

शरीर को हेल्दी बनाए रखने के लिए डेली फिजिकल एक्टिविटी या एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है। एक्सरसाइज करने से ना केवल वेट कंट्रोल में रहता है, बल्कि इससे हार्ट डिजीज जैसी गंभीर बीमारियों भी दूर रहती हैं। रोज कम से कम 30 मिनट की वॉक, योग या हल्का-फुल्का व्यायाम करें।
हेल्दी डाइट लेना लंबी उम्र की चाबी है। इसलिए अपनी डाइट में हरी सब्जियां, फल, अनाज, दालें और ड्राई फ्रूट्स जरूर शामिल करें। बहुत अधिक तेल- मसाले, चीनी और पैकेज्ड फूड से दूरी बनाएं। इसके अलावा भरपूर मात्रा में पानी पिएं ताकि शरीर हाइड्रेट रहे और टॉक्सिन्स बाहर निकलें।
शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए खाना और पानी जितना जरूरी है, उतनी ही जरूरी प्रॉपर नींद भी है। रोज 7 से 8 घंटे की गहरी और आरामदायक नींद ना सिर्फ आपके शरीर को रिपेयर करती है बल्कि अगले दिन के लिए आपको तरोताजा भी बनाती है।
एक लंबी और हेल्दी लाइफ जीने के लिए स्ट्रेस या तनाव से दूर रहना बहुत जरूरी है। बहुत अधिक स्ट्रेस लेने की वजह से हार्ट डिजीज, हाई ब्लड प्रेशर के साथ मेंटल प्रॉब्लम भी हो सकती है। इसलिए स्ट्रेस से दूर रहें।
लंबी उम्र के लिए सिर्फ शरीर का स्वस्थ होना जरूरी नहीं है बल्कि मन का भी स्वस्थ होना उतना ही जरूरी है। इसलिए दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं, समाज सेवा में भाग लें। नई चीजें सीखें।




