Dehradun News : दुबई के लिए देहरादून से 1.2 मीट्रिक टन गढ़वाली सेब की खेप रवाना
देहरादून से दुबई के लिए 1.2 मीट्रिक टन गढ़वाली सेब की पहली खेप भेजी गई। वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने इसे हरी झंडी दिखाई। यह कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के सहयोग से संभव हुआ। सरकार जैविक खेती और निर्यात को बढ़ावा दे रही है जिससे किसानों की आय बढ़े।













