News

रेप के बाद बच्ची का कुचला सिर, मरा हुआ समझकर भाग गया था आरोपी;पुलिस की गिरफ्त में हैवान

कानपुर के घाटमपुर में बीते मंगलवार की देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। आपको बता दें कि एक छह साल की बच्ची के साथ एक मजार के पीछे रेप किया गया था। बच्ची ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसके मुंह में पत्ते ठूंस दिए और ईंट से उसके सिर पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। बच्ची को मरा समझकर आरोपी मौके से फरार हो गया था। मंगलवार की देर शाम बच्ची खून से लथपथ हालत में मिली थी।

बच्ची के साथ रेप मामले के आरोपी कल्लू उर्फ शिवम को पुलिस ने गुरुवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में दो गोलियां लगी है। आरोपी 24 घंटे से फरार चल रहा था। बच्ची का अभी भी कानपुर के हैलट अस्पताल में इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि बच्ची के सिर की हड्डी में फ्रैक्चर है और उसे 40 टांके लगे हैं, उसके चेहरे पर भी 10 जगह चोट के निशान हैं। बच्ची को आईसीयू में रखा गया है, जहां15 घंटे बाद उसे कुछ देर के लिए होश आया। डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना