पैसों के लिए नवजोत सिंह सिद्धू ने बिग बॉस में की थी एंट्री,एक महीनें में आ गए थे बाहर; खुद बताई वजह

नवजोत सिंह सिद्धू क्रिकेट जगत से लेकर मनोरंजन जगत में खूब मशहूर हैं। आपको बता दें कि बिग बॉस 12 में पार्टिसिपेट किया था। उन्होंने एक महीने बाद ही बिग बॉस छोड़ दिया था, जिसके पीछे की वजह खुद नवजोत सिंंह सिद्धू ने अपने ब्लॉग में बताई है। अपने नए व्लॉग में सिद्धू ने सलमान खान के शो से एविक्ट होने की वजह बताई है, सिद्धू कहते हैं कि बिग बॉस ने मुझे शानदार ऑफर दिया था। लोग बिग बॉस से अपनी इमेज को बर्बाद किए बिना वापस नहीं आ सकते हैं। मैंने वो चैलेंज लिया था, क्योंकि अमृतसर में घर बनवाने के लिए मुझे पैसे की जरूरत थी।
सिद्धू बताते हैं कि बतौर राजनेता, अपनी उस कमाई से मैं घर नहीं बनवा सकता था। बिग बॉस पैसा कमाने का एक मौका था। चूंकि मेकर्स ने मुझे मोटी रकम ऑफर की थी। मैंने उन्हें शो में रहने के पहले, दूसरे और तीसरे महीने के चार्ज बताए थे। हालांकि वो मुझे बस 1 महीने के लिए ही अफॉर्ड कर पाए थे, जिसकी वजह से मैं 1 महीने बाद शो से बाहर हो गया था। उसमाज में अपनी इमेज को नुकसान पहुंचाए बिना मैं शो से लौटने में कामयाब रहा था। सिद्धू ने बताया कि इस शो ने उनके लिए कई दरवाजे खोले थे। उन्हें स्टार स्पोर्ट्स में बतौर कमेंटेटर जॉब ऑफर हुआ फिर कपिल शर्मा का शो मिला। सिद्धू जल्द ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ में दिखेंगे। उन्होंने 6 साल बाद कॉमेडी शो में वापसी की है।





